एटा: गांव थरौली में शौच करने गई महिला 11,000 वोल्ट के झूलते तारों की चपेट में आई, गंभीर रूप से झुलसी
एटा जिले के मलावन थाना क्षेत्र के बंजारा डेरा थरौली गांव में 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। रिहाना नामक इस महिला का 30 प्रतिशत शरीर जल गया है।गुरुवार दोपहर रिहाना अपने परिजनों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचीं और जिलाधिकारी को लिखित शिकायत दी। महिला का आरोप है कि उसकी झोपड़ी के पास से गुजर रही 11000 की लाइन खतरा बनी हुई है।