Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Aap

बहादुरगंज: लौचा कनकई नदी में डूबे गौसिया प्रवीण का शव 4 दिन बाद बरामद, परिजनों में कोहराम

MORE NEWS

Kishanganj जलजमाव से बेहाल कस्तखड़ा: जिला परिषद सदस्य खोशी देवी ने किया दौरा, स्वास्थ्य शिविर और राहत कार्य के दिए निर्देश

Kishanganj जलजमाव से बेहाल कस्तखड़ा: जिला परिषद सदस्य खोशी देवी ने किया दौरा, स्वास्थ्य शिविर और राहत कार्य के दिए निर्देश

Bahadurganj, Kishanganj | Jul 16, 2026

लगातार बारिश से जलमग्न कस्तखड़ा गांव का दौरा, जिला परिषद सदस्य खोशी देवी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत चिलहानिया पंचायत के कस्तखड़ा गांव में लगातार हुई बारिश के कारण जलभराव से उत्पन्न समस्याओं का जायजा लेने के लिए क्षेत्र संख्या-2 की जिला परिषद सदस्य खोशी देवी गांव पहुंचीं। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि लगातार बारिश के चलते पूरा गांव जलमग्न हो गया था, जिससे खेतों में लगी फसलें सड़ने लगीं और कई गरीब परिवारों के घरों में पानी भर गया। शिकायत मिलने पर खोशी देवी ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय पंचायत समिति सदस्य परवेज आलम ने ग्रामीणों के सहयोग से जल निकासी के लिए तत्काल नाले की कटाई करवाई, जिससे अब धीरे-धीरे पानी निकलना शुरू हो गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि पहले से मौजूद कई नालों और मुख्य सड़क पर बनी कलवर्ट-पुलियों को कुछ स्थानीय जमींदारों द्वारा बंद कर दिया गया था। इसके कारण बारिश का पानी निकल नहीं पाया और गांव में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

दौरे के दौरान जिला परिषद सदस्य ने प्रभावित गरीब परिवारों एवं बच्चों के बीच बिस्किट और पेयजल का वितरण किया। साथ ही उन्होंने टेढ़ागाछ के चिकित्सा प्रभारी से संपर्क कर गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाने, डॉक्टरों की टीम भेजने, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने तथा जरूरतमंद परिवारों के बीच आवश्यक दवाइयों का वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव के लिए रवाना हो चुकी है, ताकि जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए समय पर आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

लगातार बारिश से जलमग्न कस्तखड़ा गांव का दौरा, जिला परिषद सदस्य खोशी देवी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत चिलहानिया पंचायत के कस्तखड़ा गांव में लगातार हुई बारिश के कारण जलभराव से उत्पन्न समस्याओं का जायजा लेने के लिए क्षेत्र संख्या-2 की जिला परिषद सदस्य खोशी देवी गांव पहुंचीं। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि लगातार बारिश के चलते पूरा गांव जलमग्न हो गया था, जिससे खेतों में लगी फसलें सड़ने लगीं और कई गरीब परिवारों के घरों में पानी भर गया। शिकायत मिलने पर खोशी देवी ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय पंचायत समिति सदस्य परवेज आलम ने ग्रामीणों के सहयोग से जल निकासी के लिए तत्काल नाले की कटाई करवाई, जिससे अब धीरे-धीरे पानी निकलना शुरू हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पहले से मौजूद कई नालों और मुख्य सड़क पर बनी कलवर्ट-पुलियों को कुछ स्थानीय जमींदारों द्वारा बंद कर दिया गया था। इसके कारण बारिश का पानी निकल नहीं पाया और गांव में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। दौरे के दौरान जिला परिषद सदस्य ने प्रभावित गरीब परिवारों एवं बच्चों के बीच बिस्किट और पेयजल का वितरण किया। साथ ही उन्होंने टेढ़ागाछ के चिकित्सा प्रभारी से संपर्क कर गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाने, डॉक्टरों की टीम भेजने, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने तथा जरूरतमंद परिवारों के बीच आवश्यक दवाइयों का वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव के लिए रवाना हो चुकी है, ताकि जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए समय पर आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

Bahadurganj, Kishanganj | Jul 16, 2026