औरैया: आरक्षी पुलिस भर्ती परीक्षा सकुशल संपन्न, अंतिम दिन 1868 ने छोड़ी परीक्षा, 10 केंद्रों पर आयोजित की गई थी परीक्षा
जनपद में तीन दिनों तक चलने वाली परीक्षा बुधवार को कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच सकुशल संपन्न हो गई। परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। परीक्षा के दौरान खुद जिलाधिकारी बृजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों क