नरहट: दाय बिगहा गांव के एक घर में लगी आग, गरीब की संपत्ति जलकर खाक, आग पर काबू पाने की कोशिश
Narhat, Nawada | Apr 23, 2026 नरहट थाना क्षेत्र के दाय बिगहा गांव में गुरुवार को रामधनी राम के करकट एवं फूस से बने घर में अचानक आग लग गई है। जिससे अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा जरूरी सामान जलकर राख हो गया। परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है।