सांगानेर: कालवाड़ थाना इलाके के ग्राम बुगालिया में रामदेव जी के मंदिर में चोरी की वारदात, चांदी के छत्र और नगदी लेकर चोर हुए फरार
जयपुर के कालवाड़ थाना इलाके के ग्राम बुगालिया स्थित रामदेव जी मंदिर में चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। सुबह मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को मंदिर का ताला टूटा मिला और सामान भी बिखरा हुआ था जानकारी के अनुसार देर रात अज्ञात चोर मंदिर को निशाना बनाकर चांदी के छत्र और दानपात्र में रखी नगदी चोरी कर फरार हो गए।