मिर्ज़ापुर: विंध्याचल के खमरिया गांव के पास नीलगाय से टकराकर कार और ऑटो सवार आधा दर्जन लोग घायल, नीलगाय की मौके पर हुई मौत
बताते चले कि विंध्याचल थाना क्षेत्र के खमरिया गांव के पास बुधवार की शाम लगभग 5:00 बजे। मिर्जापुर की ओर जा रही कार नीलगाय से टकरा गई कार सवार व चालक कमल सेठ 46 वर्ष घायल हो गए। वही जिगना की ओर से आ रही ऑटो भी अनियंत्रित होकर टकरा गई। जिसमें सवार लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को पीएचसी सरोइ अस्पताल भेजा। नीलगाय की मौत हो गई है।