मऊ: थाना रैपुरा पुलिस टीम ने मारपीट के मामले में वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Mau, Chitrakoot | Apr 12, 2026 पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के निर्देशन में वारंटी अभियुक्त की गिरफ्तारी में सफलता मिली है। थाना रैपुरा पुलिस टीम ने मारपीट करने के मामले में वारंटी अभियुक्त मोहित त्रिपाठी पुत्र रामचरण त्रिपाठी निवासी लौरी थाना रैपुरा को गिरफ्तार किया है ,अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस ने आज रविवार की शाम 6:00 बजे प्रेस नोट जारी किया है।