भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रविवार को सिरसागंज नगर स्थित एमडी जैन इंटर कॉलेज में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में तैनात सभी 5 बीएलओ ने मतदाता नामावली का वाचन करते हुए त्रुटियों में सुधार और नए मतदाताओं के नाम जोड़ने का कार्य तेजी से किया। इस विशेष अभियान में युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।