कैराना: गढ़ी मियां गांव में सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Kairana, Shamli | Apr 12, 2026 कांधला थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी मियां में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। रविवार दोपहर करीब 12 बजे ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में करीब 15 दिन पूर्व सड़क निर्माण कराया गया था। आरोप है कि मानकों के अनुरूप सड़क निर्माण नहीं कराया गया और घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया, जिस कारण सड़क टूटने लगी है। ऐसे में ग्रामीणों को भारी परेशानी होगी।