शामली: कांधला नगरपालिका में कर्मचारियों ने किया हंगामा, ड्यूटी से हटाए गए कर्मचारियों की बहाली की मांग
Shamli, Shamli | Oct 14, 2025 कांधला नगरपालिका में कार्यरत चार सफाई कर्मचारियों को ड्यूटी से हटाया गया है। इसी के चलते अन्य कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। दर्जनों कर्मचारी कुछ लोगों के साथ नगरपालिका में एकत्र हुए, जहां उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने ड्यूटी से हटाए गए कर्मचारियों की बहाली की मांग की। हंगामा कर रहे कर्मचारियों को किसी तरह समझा—बुझाकर शांत किया गया।