अधौरा: देवरी गांव के पास पिकअप और बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
अधौरा के देवरी गांव के पास पिकअप व बाइक के जोरदार टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई।यह घटना गुरुवार की दोपहर लगभग 2 बजे की बताई गई। युवक अधौरा थाना क्षेत्र के देवरी गांव के स्वर्गीय लक्ष्मण शर्मा के 25 वर्षीय पुत्र अजय शर्मा बताया गया है। पूर्व जिला परिषद सदस्य आलोक रावत ने कहा कि युवक अपने घर से बाइक पर सवार होकर स्कूल के पास अपने खलिहान मे जा रहा था