सदर: सिविल लाइंस स्थित धरना स्थल पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
Sadar, Allahabad | Jul 8, 2026
प्रयागराज में बुधवार दोपहर सिविल लाइंस स्थित धरना स्थल पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग उठाई।सपा नेताओं का आरोप है कि सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव को लेकर झूठा दावा फैलाया गया, लेकिन शिकायत के बावजूद पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। पुलिस पर राजनीतिक दबाव है।