धमदाहा :- घरेलू रसोई गैस की किल्लत को लेकर इन दिनों धमदाहा में उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है। गुरुवार को गैस लेने के लिए बड़ी संख्या में उपभोक्ता अनुमंडल मुख्यालय स्थित गैस एजेंसी पहुंच गए, जहां सुबह से ही लंबी कतारें लग गईं। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे उपभोक्ताओं के कारण एजेंसी परिसर और उसके बाहर भारी भीड़ का माहौल बन गया।