मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र में ढोलक बजाने पर दबंगों ने पीड़ित परिवार के साथ की मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला भरतवाल में शादी समारोह में ढोलक बजाने पर दबंगों ने पीड़ित परिवार के साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी। मारपीट करने का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। वहीं अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच कर मामले में कार्रवाई की बात कही है।