मैनपुरी: भरतवाल में ढोलक बजाने को लेकर दबंग पड़ोसियों ने पीड़ित परिवार के साथ की मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भरतवाल निवासी मुस्कान पत्नी वेदप्रकाश ने सोमवार की सुबह एसपी से शिकायत करते हुए बताया की उसके भाई की शादी थी। जिसकी वजह से घर में ढोलक बज रही थी। इसी बात से नाराज होकर पड़ोसिया द्वारा गली गलौज की गई जब विरोध किया तो बुरी तरह मारपीट की जिसकी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं थाने पर शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।