डेहरी: डालमियानगर में सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Dehri, Rohtas | Apr 6, 2026 डालमियानगर में सात अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए। सोमवार को दोपहर क़रीब एक बजे पुलिस ने बताया कि डालमियानगर थाना क्षेत्र में अप्राथमिकी सं0-42/26 के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई धारा-126/170 भा०ना०सु०सं० के तहत की गई।