कासगंज: कासगंज में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को घरेलू हिंसा के प्रति किया गया जागरूक
कासगंज पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं को घरेलू हिंसा के विरुद्ध जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रमों में महिलाओं को घरेलू हिंसा के प्रकार, कानूनी प्रावधान (घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम 2005) और सहायता के उपायों की जानकारी दी गई।