अमरोहा: गांव पलौला में घर में घुसकर सांप ने सोते हुए दो भाइयों को डसा, मचा हड़कंप, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती
Amroha, Amroha | Aug 2, 2025 गांव पोलाला में किसान नासिर का परिवार रहता है। उनके दो बेटे फैज और वासिफ दोनों भाई एक ही चारपाई पर सो रहे थे।बीती शुक्रवार शनिवार के मध्य रात्रि किसी समय सांप ने डस लिया। जब उन्हें किसी चीज के काटने का एहसास हुआ तो परिवार के लोगों ने टोर्च की रोशनी में देखा तो एक सांप उनके पास ही बैठा हुआ था इसके बाद हड़कप मच गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है