अमरोहा: पंजाब व हरियाणा के हिस्ट्रीशीटर लॉरेंस विश्नोई गैंग ने अमरोहा में हाशमी परिवार से ₹2 करोड़ की रंगदारी मांगी, केस दर्ज
Amroha, Amroha | Aug 2, 2025 पंजाब व हरियाणा के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर लॉरेंस विश्नोई गैंग से जुड़े होने का हवाला देते हुए हाशमी परिवार से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। हाशमी एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन डा.सिराजुद्दीन हाशमी के बेटे बुरहान हाशमी के नंबर पर आई कॉल में रंगदारी न देने पर पूरे परिवार को मारने की धमकी दी।