भोगनीपुर: पुखरायां में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर निकाली गई एकता यात्रा, कैबिनेट मंत्री व भाजपा जिलाध्यक्ष भी हुए शामिल
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर शनिवार को एकता यात्रा निकाली गई। एकता यात्रा भोगनीपुर के गंगा रिसॉर्ट से शुरू हुई जो किसान सेवा आश्रम से मुख्य मार्ग से होते हुए पटेल चौक पुखरायां पहुंची। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान व जिलाध्यक्ष रेणुका सचान ने पटेल प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यात्रा के समापन पर शनिवार दोपहर करीब 3 बजे एक सभा का आयोजन किया गया।