मुंगेर: कष्टहरणी घाट से निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, जयघोष से गूंजा मुंगेर
Munger, Munger | Jul 16, 2026 आषाढ़ शुक्ल द्वितीया के अवसर पर शुक्रवार को मुंगेर के ऐतिहासिक कष्टहरणी घाट से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा श्रद्धा और आस्था के माहौल में निकाली गई। पुरी की परंपरा के अनुरूप सुसज्जित रथ पर विराजमान भगवान का नगर भ्रमण कराया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक रथ खींचा। ढोल-नगाड़े, बैंड-बाजे, घुड़सवार दल और आकर्षक झांकियां यात्रा का