बांसवाड़ा: जिला एवं सत्र न्यायालय ने खेत में गांजे की खेती करने वाले आरोपी को सुनाई 1 साल की सजा
अरथूना थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रामलाल पिता हमजी के खेत में सब्जियों के पौधों के बीच अवैध रूप से गांजे के पौधे उगाए जाने का खुलासा किया था। पुलिस ने खेत से 20 गांजे के पौधे जब्त किए थे, जिनका कुल वजन 5 किलो 200 ग्राम पाया गया।मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की गई। 1 वर्ष के कठोर कारावास और 10 हजार रुपए जुर्माना।