अटरू: मोठपुर में एरिया डोमिनेशन के तहत 7 लोगों को किया गया गिरफ्तार
Atru, Baran | Feb 16, 2025 अटरू सर्किल की मोठपुर थाना पुलिस ने कोटा आईजी के एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत सात जनों को अलग अलग मामलों के तहत् गिरफ्तार कर पेश किया है।मोठपुर थानाप्रभारी मांगीलाल सुमन ने बताया कि नवल सुमन निवासी रायपुरिया को मोठपुर तालाब की पाल से सट्टे की खाईवाली करते गिरफ्तार कर 650 रुपए जब्त किए एवं सट्टा सामग्री भी जब्त की।