अटरू: अटरू में बाइक और कार की भिड़ंत में तीन युवक हुए घायल
Atru, Baran | Feb 14, 2025 अटरू थाना मुख्यालय के पावर हॉउस के नज़दीक एन एच 90 के घुमाव पर कार व बाईक की भिड़ंत में 3 युवक गम्भीर घायल हो गए जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बाराँ रेफर किया गया है।दुर्घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार मन्जूर अली दीवान मौके पर पहुंचकर चिकित्सालय पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया है। घायल युवक बाईक पर सवार होकर खाना खाने जा रहे थे। सूचना मिलते ही डॉ शिवराज पहुँचे।