जिला परियोजना समन्वयन इकाई जीविका द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। बुधवार को 10:30 बजे किसान प्रशिक्षण सह सूचना केंद्र में आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन जिला परियोजना प्रबंधक संजय कुमार ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जीविका निधि के तहत 12 प्रतिशत ब्याज पर अल्पकालिक, सूक्ष्म और लघु ऋण की जानकारी दी गई।