हज़ारीबाग: झारखंड गृह रक्षा वाहिनी क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र में पारन परेड का आयोजन
हजारीबाग झारखंड गृह रक्षा वाहिनी क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र सिंदूर में रविवार को पारन परेड का आयोजन किया गया। जिसमें पलामू जिले के 423 गृहरक्षको को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। झारखंड गृह रक्षा वाहिनी के जिला समादेष्टा रोहित आनंद ने मुख्य परेड कमांडर अनूप कुमार साव एवं अन्य सभी कंपनी के कमांडर को पुरस्कृत किया।