बैरसिया: भोपाल के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में व्यापारी के साथ क्रेडिट कार्ड से ठगी का मामला सामने आया है
Berasia, Bhopal | Jul 11, 2026 भोपाल के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में व्यापारी के साथ क्रेडिट कार्ड से ठगी का मामला सामने आया है। आपको बता दें कि शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र के निवासी व्यापारी फारुख अजीज को क्रेडिट कार्ड कंपनी का प्रतिनिधि बनकर फोन किया गया। ठग ने कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा दिया और ओटीपी हासिल कर उनके खाते से 2.02 लाख रुपये निकाल लिए।