रामगढ़: शेरपूर गांव में निकाह की दूसरी सालगिरह के एक सप्ताह बाद विवाहिता ने सेलफोस खाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
Ramgarh, Alwar | Aug 1, 2026 रामगढ़ क्षेत्र के नौगांवा थाना अंतर्गत शेरपुर गांव में 23 वर्षीय एक विवाहिता ने जहरीली दवा सेलफोस का सेवन कर आत्महत्या कर ली। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को दोपहर बारह बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।