बाघ की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम कर रही ट्रैकिंग
बगहा (रामनगर)। वाल्मीकि टाइगर परियोजना के रघिया जंगल से निकलकर एक बाघ रामनगर प्रखंड के भावल गांव के सरेह में पहुंच गया, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोग एहतियात के तौर पर घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रामरेखा नदी के समीप बाघ के ताजा पगमार्क मिलने के बाद उसकी ट्रैकिंग शुरू कर दी। रामनगर रेंजर ने बताया कि बाघ की गतिविधियों पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और बाघ दिखने पर तत्काल सूचना देने की अपील की है।
Supaul, Supaul | Jul 12, 2026