डिंडौरी: कलेक्टर ने जनसुनवाई में 93 शिकायती आवेदन पत्रों की सुनी समस्या, अधिकारियों को दिए निर्देश
डिंडौरी कलेक्टर सभा कक्ष में कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने जनसुनवाई आयोजित कर मंगलवार दोपहर 2:00 तक 93 शिकायती आवेदन पत्रों की समस्या सुनी। दरअसल कुछ समस्याओं का तत्काल निराकरण करते हुए जिन समस्याओं का तत्काल निराकरण संभव हो सका उनके लिए समय सीमा निर्धारित कर अधिकारी संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए ।