जौनपुर: सिंगरामऊ थाना क्षेत्र में नाबालिग से रेप के आरोपियों को सुनाई गई 20 साल की सजा
अपर सत्र न्यायाधीश (विशेष पाक्सो) द्वितीय रूपाली सक्सेना की अदालत ने मंगलवार की सायं लगभग साढ़े 3 बजे 9 वर्ष पूर्व सिंगरामऊ थाना क्षेत्र में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने के दो आरोपियों को 20-20 वर्ष के सश्रम कारावास व 55 हजार रूपए अर्थदंड से दंडित किया।