प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार संदीप सिंह ने 13 दिसंबर को आयोजित लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए शुक्रवार की दोपहर 12:30 बजे व्यवहार न्यायालय परिसर से प्रचार गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रचार गाड़ी जिले के अलग- अलग इलाकों में जाकर राष्ट्रीय लोक अदालत की लोगों को जानकारी देगी।