आज़मगढ़: हत्या के आरोप में आजमगढ़ मंडलीय कारागार में निरुद्ध बंदी की हुई मौत,रेफर होने पर जिला अस्पताल लाए जाने पर किया गया मृत
आजमगढ़ के इटौरा स्थित मंडलीय कारागार में निरुद्ध बंदी की मंगलवार को मौत हो गई। आनन फानन में बंदी को जेल की पुलिस लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां पर उसको मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम 45 वर्षीय मुन्ना पुत्र शारदा राम था और वह तहबरपुर थाना क्षेत्र के रमनीपुर गांव का निवासी था। वर्ष 2015 में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी।