ऊंचाहार: पट्टी रहस कैथवल गाँव में जल्द होगा मंडी का संचालन, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने दी जानकारी
ऊँचाहार क्षेत्र के पट्टी रहस कैथवल गाँव में मंडी का निर्माण पूरा होने के बाद भी उसका संचालन शुरू नहीं हो सका है।शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान विभागीय मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि, सतांव में बीते दिनों हुए कार्यक्रम के दौरान लोकार्पण किया जा चुका है।और कुछ विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंडी का संचालन जल्द शुरू होगा।