पाटी थाना क्षेत्र के ग्राम बोकराटा में एक दर्दनाक घटना हो गई। आटा चक्की में पशुओं का आहार पीस रहे भाजपा नेता व पूर्व सरपंच की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतक धना (45) पिता कनसिंग पशुओं के लिए गेहूं का आहार पीस रहा था,चक्की में काम के दौरान अचानक उसका कपड़ा मशीन के खुले पट्टे में फंस गया। देखते ही देखते धना मशीन की चपेट में आ गया। पुलिस ने मर्ग कायम किया।