*चिड़ावद में उद्योग संवाद: विधायक डॉ. सोनकर, प्रभारी कलेक्टर श्री कुमार, एसपी श्री गेहलोद और जिला पंचायत सीईओ श्री धुर्वे ने किया संवाद*
*14 हितग्राहियों को ₹1.59 करोड़ से अधिक के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित, उद्यमियों और स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने साझा की सफलता की कहानियां*
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत टोंकखुर्द विकासखंड के ग्राम चिड़ावद में उद्योग संवाद का आयोजन किया गया। विधायक डॉ. राजेश सोनकर, प्रभारी कलेक्टर श्री दलीप कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नवीत कुमार धुर्वे की उपस्थिति में आयोजित उद्योग संवाद में उद्योगपतियों, स्थानीय उद्यमियों तथा स्व-सहायता समूहों की लखपति दीदियों ने सहभागिता की।