बयाना: बाइक सवार परिवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी और दो बच्चे हुए घायल
पहाड़ी-बाड़ी स्टेट हाईवे पर बयाना में सोमवार रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बयाना के ब्रह्मबाद पुल के पास हुए इस हादसे में युवक की पत्नी और दो छोटे बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार करौली स्थित कैलादेवी मंदिर में दर्शन कर वापस लौट रहा था।