बांका: बंधुडीह गांव में पुत्र ने बुजुर्ग दंपत्ति से भोजन-पानी बंद कर गाली-गलौज व मारपीट की, घर से निकाला
Banka, Banka | Apr 17, 2026 बंधुडीह गांव में बुजुर्ग दंम्पति को उसके पुत्र ने ना की सिर्फ गाली-गलौज किया बल्कि भोजन पानी बंद कर मारपीट कर घर से बाहर कर दिया। घटना के बाद पीड़ित दंपत्ति किशोर यादव अपनी पत्नी मीना देवी के साथ शुक्रवार की दोपहर 12 बजे थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए अपने ही पुत्र के विरुद्ध शिकायत किया है। पुलिस शिकायतों के आधार पर जांच कर रही है।