मुरैना नगर: थरा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत दूसरा घायल ,शव को भिजवाया पीएम हाउस
अंबाह थाना क्षेत्र में बाइक पर सवार दो लोग किसी काम से आगरा के लिए जा रहे थे तभी किसी अज्ञात वाहन ने थरा के पास बाइक में टक्कर मार दी ,इसमें दो लोग घायल हो गए। जिसमें से एक युवक की मौत हो गई वहीं दूसरा घायल हुआ है। मृतक के शव को ले जाकर पीएम हाउस में रखवा लिया है जहां उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।