बालोद: मोहलई के किसान पर 2000 रुपए लेने गए समय जानलेवा हमला, गमछे से गला दबाया; बेहोश होने पर जिला अस्पताल में भर्ती
Balod, Balod | Jun 11, 2026 बालोद जिले के ग्राम मोहलई में 55 वर्षीय किसान पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रुपए लेने पहुंचे किसान का पहले गाली-गलौज कर अपमान किया गया, फिर गमछे से गला दबाकर उसे मारने की कोशिश की गई। गंभीर हालत में किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में अर्जुंदा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।