कटिहार: सदर अस्पताल में विद्युत आपूर्ति बाधित, मरीजों का नहीं हो सका एक्स-रे
मंगलवार की सुबह 11 बजे से सदर अस्पताल में बिजली कटी हुई थी। बिजली नहीं रहने से मरीजों को काफी परेशानी हुई। खासकर बिजली नहीं रहने से मरीजों का एक्स-रे नहीं हो पाया। एक्स-रे कराने के लिए जिले के अलग-अलग प्रखंडों से मरीज पहुंचे थे। काफी इंतजार के बाद भी बिजली नहीं आई तो बिना एक्स-रे कराए कई मरीज वापस घर लौट गए। बता दे कि अस्पताल में जनरेटर कि सुविधा है।