देहरादून के चकराता मोटर मार्ग पर चिल्लाड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है, जहां एक कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त वाहन में तीन लोग सवार थे।
हादसे की सूचना मिलते ही SDRF की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और अत्यंत दुर्गम खाई में उतरकर तेजी से राहत व बचाव अभियान शुरू किया। जवानों ने भारी मशक्कत के बाद तीनों को खाई से बाहर निकाला। इस भीषण दुर्घटना में दुर्गेश चौधरी (39 वर्ष) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सुनील मंडल (27 वर्ष) और ऋषभ (निवासी देहरादून) गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को 108 एम्बुलेंस के जरिए तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी त्यूणी भेजा गया है और मृतक के शव को अग्रिम कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
#UttarakhandNews #DehradunAccident #Chakrata #RoadAccident #SDRFRescue