ग्वालियर गिर्द: शराबी करता है विकलांग पत्नी और मूकबधिर बेटे से मारपीट, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
एक विकलांग मां के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है उसका मूक बधिर बेटा अपने पिता की प्रताड़ना का शिकार है। विकलांग पत्नी को भी पति शराब पीकर मारता पीटता है।महिला अपने मायके रह रही है लेकिन अब उसे इस जुल्मी पति से तलाक चाहिए।वह मंगलवार को दोपहर 1 बजे एसपी ऑफिस पहुंची और उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई. गिरवाई क्षेत्र में रहने वाली यह महिला विकलांग है।