मेरठ: बाइक सवार को थप्पड़ मारने वाले दरोगा और सिपाही को किया गया लाइन हाजिर, काशी टोल पर वीडियो हुआ वायरल
Meerut, Meerut | Apr 27, 2026 मेरठ के परतापुर थानाक्षेत्र के दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे के काशी टोलप्लाजा के पास युवक के साथ मारपीट, गालीगलौज करने वाले दरोगा-सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है।रविवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें पुलिसकर्मी एक बाइक सवार के साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट करते नजर आ रहे थे।