चाचौड़ा: बीनागंज सब्जी मंडी के पास अवैध सट्टा पर्ची काट रहे एक व्यक्ति को चाचौड़ा थाना पुलिस ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार
चाचौड़ा थाना पुलिस ने बीनागंज सब्जी मंडी के पास 3 जून दोपहर को सूचना पर ₹1 के बदले लोगों को ₹90 देने का लालच देकर अवैध सट्टा पर्ची काट रहे रामविलास जोगी निवासी लहरचा रोड बीनागंज को गिरफ्तार किया है। मौके पर तलाशी में एक सट्टा अंक लिखी पर्ची, एक लीड पेन और ₹450 नगदी बरामद हुए। मामला दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई।