झांसी: झांसी में पारिवारिक कलह से तंग आकर कारोबारी ने किया सुसाइड, सुसाइड नोट में लिखा- अर्थी को बेटा न दे कंधा
Jhansi, Jhansi | Jun 10, 2026 झांसी के मऊरानीपुर थानाक्षेत्र के रानीपुर बस स्टैंड के पास रहने वाले व्यापारी घनश्याम दास ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर सुसाइड कर लिया मृतक व्यापारी के पास एक सुसाइड नोट मिला है। मृतक घनश्याम दास सेन ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसकी मौत के बाद उसका दाह संस्कार उसके तीनों भाई, बड़ा बेटा और बड़ा नाती करेगा। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।