चांदपुर: नूरपुर के गांव छजुपुरा में बेटी के कैंसर के इलाज से जूझ रहे परिवार के घर पर किस्त न भरने पर लगाया ताला
गुरुवार की दोपहर करीब 12:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक नूरपुर क्षेत्र के गांव छजुपुरा निवासी विजयपाल सिंह का कहना है कि उसने फाइनेंस कंपनी से ऋण लिया था और वह उसकी किस्त भर रहा था लेकिन उसकी बेटी को कैंसर हो गया उसका इलाज कर रहा है जिससे उसकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई और वह किस्त नहीं भर पाया इसी को लेकर फाइनेंस कंपनी ने उसके घर पर ताला लगा दिया।