मथुरा: गनपॉइंट पर लूट करने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार, लूटी हुई रकम से हरिद्वार में ऐश करने की थी योजना
फरह थाना क्षेत्र में बीते दिनों एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से दिनदहाड़े तमंचे के बल पर हुई लूट की वारदात का थाना फरह पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्यवाही में पर्दाफाश करते हुए आगरा और मथुरा के 4 लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए बदमाश लूटी हुई रकम से हरिद्वार में ऐश करने की फिराक में भागने वाले थे