सरोजनी नगर: लखनऊ एयरपोर्ट पर काठमांडू जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, 154 यात्री थे सवार
लखनऊ एयरपोर्ट पर आज शनिवार सुबह दुबई से काठमांडू जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। काठमांडू में मौसम खराब होने पर वहां लैंडिंग की परमिशन नहीं मिली। उसके बाद पायलट ने लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को कॉल किया और लैंडिंग की अनुमति मांगी। अनुमति मिलने के बाद विमान को सुबह 8:22 बजे अमौसी एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया।