जयपुर: सीआईडी इंटेलिजेंस ने राजस्थान में की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
Jaipur, Jaipur | Jul 1, 2026 1 जुलाई दिन बुधवार शाम 5:55 बजे राजस्थान पुलिस की सीआईडी इंटेलिजेंस शाखा ने पाकिस्तान की खुफिया आईएसआई के लिए फंडिंग नेटवर्क संचालित करने वाले एक एजेंट को गिरफ्तार कर देश विरोधी गतिविधियों के एक महत्वपूर्ण नेटवर्क का पर्दाफाश किया। गिरफ्तार आरोपी जासूसी गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों तक आईएसआई की ओर से धनराशि पहुंचने का काम करता था ।